मेरे बेटा की शादी बिना दहेज़ सुयोग्य कन्या से तय

दहेज़ से परहेज-कथनी करनी भिन्न जहाँ है। धर्म नहीं पाखंड वहां है।
DSC_0721DSC_0764नौगाव [छतरपुर ] इस युग में विरले मानव ही दहेज़ से परहेज करते होगें ? लेकिन गणेश शंकर विधार्थी प्रेस क्लब मध्य प्रदेश संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष गंगेले ने अपने बेटा राजदीप गंगेले [एम बी ए ,पी जी डी सी -अंग्रेजी माध्यम पूना विश्वविद्यालय ] का विवाह बिना दहेज़ के करने का निर्णय जबलपुर सम्पूर्ण ब्राह्मण बिबाह सम्मलेन में 13 दिसम्बर 2015 का प्रांतीय सर्व बराह्मण गौरव सम्मान प्राप्त होने के बाद मंच से घोषणा की थी। जिसकी उपस्थित समाज बंधुओ ने सरहाना की थी। इस संकल्प को पालन का समय अब साकार करने का समय आ चूका है।
जबलपुर संभाग के सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के संयोजक पंडित श्री उमा शंकर अवस्थी ,श्री बीरेंद्र तिवारी ,श्री प्रशांत तिवारी , सागर संभाग के प्रमुख समाजसेवी पंडित श्री भरत तिवारी ने इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा की ऐसे समाज रत्न का प्रांतीय स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
शादी को यादगार बनाने का प्रयास होगा -मेरे राजदीप गंगेले बेटे ने पंडित रमाशंकर [मनीषी जी ] के मार्ग दर्शन में तक्षशिला स्कूल से शिक्षा ग्रहण की ,इंदौर के आई पी एस कॉलेज के बाद एम बी ए पुणे [महाराष्ट्र ]किया ,पी जी डी सी माखनलाल चतुर्बेदी संस्था की उप शाखा नौगाव में अध्ययन किया। बिना दहेज़ शादी का हमारा संकल्प हमारे बेटे ने पूरा किया। बेटे का रिश्ता महाराजपुर विधान सभा के विधायक श्री मानवेन्द्र सिंह [भंवर राजा ] के गृह ग्राम अलीपुरा के बहुत ही गरीब ब्राह्मण किसान परिवार की सुशिक्षित सुयोग्य कन्या कुमारी आकांक्षा के साथ बिना किया दहेज़ राशि के बिबाह तय किया। कन्या की मंगनी को यादगार बनाने के लिए – रिश्ता तय होते ही एक दुसरे को खुशहाली व मंगलमय जीवन की कामना के लिए गुलाब के फूलो के गुलदस्ते मंच पर भेंट किये। यह यादगार इतिहासिक क्षण पर आप अपना आशीर्वाद प्रदान करे। समाज के लोग तय करे की दहेज़ लेना अपराध की नहीं समाज का कलंक है , पाप है।
17 फरबरी 2016 को आप आशीर्वाद दे सकते है।

error: Content is protected !!