बीमार है राजस्थान के महामहिम

kalyan singhराजस्थान के जिन लोगों ने 27 अक्टूबर को प्रादेशिक न्यूज चैनलों पर वसुंधरा राजे मंत्रिमंडल के विस्तार का लाइव कार्यक्रम देखा उन्होंने यहा भी देखा होगा कि राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कल्याण सिंह बेहद ही बीमार स्थिति में है। शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर भी कल्याण सिंह को दो लोग हाथ पकड़ कर लाए और उन्हें बड़ी मुश्किल से महामहिम की कुर्सी पर बैठाया। शपथ लेने वाले मंत्रियों ने जब वसुंधरा राजे के चरण स्पर्श किए, तब राजे ने कल्याण सिंह की और भी इशारा किया। इसके बाद नवनिर्वाचित मंत्री कल्याण सिंह के पास भी चरण स्पर्श करने गए, लेकिन कल्याण सिंह ने कई बार ध्यान नहीं दिया। साफ प्रतीत हो रहा था कि उन्हें कोई सुध नहीं है। लेकिन जब राजसमंद की विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी चरण स्पर्श करने आई तो कल्याण सिंह ने कहा कि अरे आप तो हमारे साथ संसद में भी थी। शपथ ग्रहण के बाद कल्याण सिंह को दो व्यक्ति फिर से पकड़ कर राजभवन निवास में ले गए। कल्याण सिंह की इस स्थिति को वसुंधरा राजे ने भी महसूस किया। हर मंत्री की शपथ के बाद राज्यपाल को हस्ताक्षर करने होते हैं। चूंकि कल्याण सिंह अपनी बीमारी की वजह से बड़ी मुश्किल से हस्ताक्षर कर पा रहे थे। इसलिए वसुंधरा राजे ने हस्ताक्षर होने के बाद ही अगले मंत्री का नाम पुकारा।
-एस.पी.मित्तल

error: Content is protected !!