देवनानी का अजमेर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा स्वागत

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। राज्य में मंत्रीमण्डल विस्तार में नवनियुक्त मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी मंत्री बनने के पश्चात कल दिनांक 29 अक्टूबर को अजमेर पधारेगें। मंत्री महोदय के अजमेर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस के रूप में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रो. देवनानी जुलूस के रूप में दोपहर 1.30 बजे घूघरा घाटी पहुंचेगे। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा निम्नांकित स्थानों पर नवनियुक्त मंत्री श्री देवनानी जी का भव्य स्वागत किया जायेगा। मंत्रीजी का भव्य रोड़ शो घूघरा घाटी से टीटी कॉलेज, इन्द्रा कॉलोनी, बोर्ड ऑफिस, पुलिस लाईन चौराहा, बैंक कॉलोनी चौराहा, सेशन कोर्ट, बस स्टेण्ड, अम्बेडकर सर्किल, पुरानी आरपीएससी कार्यालय, इण्डिया मोटर चौराहा होते हुए कचहरी रोड़, गांधी भवन चौराहा, स्टेशन रोड़, बाटा शौरूम से होते हुए केसरगंज सर्किल, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, पड़ाव, न्यू मैजिस्टिक सिनेमा, क्लॉक टॉवर, मदार गेट, गांधी भवन, नगर निगम तिराहा, चूडी बाजार, सौलथम्बा भवन, गोल प्याऊ, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट, महावीर सर्किल, बजरंगगढ़ चौराहा होते हुए विजय लक्ष्मी पार्क में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचकर संपन्न होगा।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी को मंत्री बनाये जाने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी का आभार व्यक्त किया। श्री देवनानी जी के मंत्री बनने से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग की लहर का संचार हुआ है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा इस निमित मुख्मंत्रीजी को फैक्स भेजकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, आनन्द सिंह राजावत, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जयकिशन पारवानी, सुलोचना शुक्ला, राजकुमार ललवानी, महेश शर्मा, पुष्पैन्द्र गौड़, जे.के. शर्मा, भारती श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, भागीरथ जोशी, नीरज जैन, दीपेन्द्र लालवानी, दयाल सवासिया, वासुदेव कुन्दनानी, महेन्द्र जादम, सुरेश चारभुजा, राजेन्द्र राठौड, जौगेन्द्र ठाकुर, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया।

error: Content is protected !!