अनीता पुरवार राष्ट्र स्तरीय एम्पावर्ड वुमन अवार्ड के लिये चयनित

zzप्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती पर राष्ट्र स्तरीय सशक्त नारी सम्मेलन व एम्पावर्ड वूमेन अवार्ड का आयोजन बुधवार, 3 जनवरी, 2018 को 10.30 बजे गोल्डन मोमेंट्स रिसोर्ट, सेक्टर 12, करनाल, हरियाणा में आयोजित किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण को चरितार्थ करती देश की कई सशक्त नारियां 3 जनवरी को करनाल में एक ही मंच पर एकत्रित होंगी। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों से सशक्त नारियां हिस्सा लेंगी।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि देश की पहली शिक्षिका, महान समाजसेविका, नारी सशक्तीकरण की प्रणेता सावित्री बाई फुले की जयंती पर समिति द्वारा करनाल में तीन जनवरी को राष्ट्र स्तरीय सशक्त नारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं इसी सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों की विभिन्न क्षेत्रों से महान सशक्त नारियों को सावित्री बाई फुले को समर्पित एम्पावर्ड वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक संस्था प्रथा परिवर्तन की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय युवा परिषद् की प्रदेश उपाध्यक्ष, वुमन पावर सोसाइटी की दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, कवयित्री एवं समाज सेविका अनिता पुरवार का चयन राष्ट्र स्तरीय “एम्पावर्ड वूमेन अवार्ड” के लिए किया गया है । अनिता पुरवार
का चयन सामाजिक और साहित्यिक श्रेत्र में अविस्मरणीय कार्य करने पर किया गया हैं ।

अनिता पुरवार ने एक साल में ही दोनों क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाई हैं । पहचान बनाने में जहां कई साल लग जाते हैं वही अनिता पुरवार को एक ही साल में इससे पहले दो बार नारी गौरव सम्मान एवं अन्य कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चूका हैं ।

error: Content is protected !!