राजनाथ सिंह का पोलिटिकल ब्लड ग्रुप भी रिलायंस पाजिटिव ही है

rajnath 420-1मात्र अस्सी करोड़ रुपये खर्च कर अनिल अंबानी ने दादरी पावर प्रोजेक्ट के नाम पर नोएडा से सटी 2500 एकड़ जमीन ले ली और हजारों करोड़ रुपये पब्लिक इशू शेयर निकाल कर कमाए. हमने वर्ष 2006 में इसका विरोध किया तो एक महीने के लिए जेल भिजवा दिया इनकी मित्रवत तत्कालीन मुलायम सरकार ने. एक महीने में अंबानी का बिस्तर बंधवाने का दावा करने वाली मायावती सरकार पांच साल रही पर ढाक के तीन पात. मुकदमें आज तक हम पर हैं.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह जी उसी इलाके से सांसद हैं पर उनका पोलिटिकल ब्लड ग्रुप भी रिलायंस पाजिटिव ही है. अतः चुप रहे. केंद्र सरकार और मोदी भी मुकेश व अनिल अंबानी पर देश के संसाधनों को लुटवाने में मेहरबान ही हैं. अतः घोटालों पर चुप्पी साध लेते हैं. केजरीवाल सरकार को इस गैस घोटाले पर एफआईआर की बधाई. आखिर किसी ने तो हिम्मत दिखाई वरना ज्यादातर पालतू दहाड़ने वाले ही हैं, शेर की खाल में सियार.

हिमांश सिंह के फेसबुक वॉल से. http://bhadas4media.com

error: Content is protected !!