कर्नल सोनाराम द्वारा नामांकन हलफनामे में दिए गलत तथ्य

मुख्य निर्वाचन आयुक से कि शिकायत 
a1a2बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी कर्नल सोनाराम द्वारा नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग अधिकारी को पेश हलफनामे में गलत तथ्य पेश कर चुनाव आयोग को गुमराह किया हें। इस आशय कि शिकायत कैलाश मेहता ने जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर को पेश कि। मेहता ने बताया कि भाजपा प्रत्यासी कर्नल सोनाराम द्वारा जो हलफनामा पेश किया गया उसमे कर्नल सोनाराम ने चल सम्पति जो कि एक करोड़ पचपन लाख सौलह हज़ार आठ सौ इकतालीस हें उसे एक करोड़ बावन लाख सौलह हज़ार आठ सौ इकतालीस लिखा गया हें। इस तरह से उन्होंने अपनी चल सम्पति तीन लाख कम बता कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो कि धजिया उड़ाई हें। उन्होंने बताया कि कि उन्होंने अपने हलपनामे में अपनी और पत्नी कि अचल सम्पति का जो कि सीरियल नंबर 8 (v 1 ) नहीं बताया गया। जनता उनकी और उनकी पत्नी कि समस्त सम्पतियो का योग जानने में असमर्थ रही हेह। मेहता के अनुसार हलपनामे के पार्ट b में अचल सम्पति को दो भागो में विभाजित करना था स्व अर्जित और दूसरी विरासत में मिली सम्पति ,मगर उन्होंने कालम के आगे नील लिखा हें। मेहता के अनुसार एक जगह उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी कि अचल सम्पति बताई हें जिसमे खुद कि अचल सम्पति उन्तीस लाख नब्बे हज़ार बताई हें जबकि वास्तविक योग दो करोड़ निन्यानवे लाख होता हें। इसी तरह अपनी पत्नी कि अचल सम्पति बरानवे  लाख दस  हज़ार बताई हें जबकि वास्तविक योग नौ करोड़ इक्कीस लाख होता हें.उन्होंने बताया कि हलपनाने के आधार पर विभिन समाचार पत्रो ने उनकी हैल्पनामे के योग के आधार पर जानकारिया प्रकाशित कि हें। मेहता ने बताया कि भाजपा प्रत्यासी और उनकी पत्नी पर देहली के पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता कि धारा 420 /४६७/४६८/४७१/120b
के अनतर्गत फाईल किया जाना बताया हें ,इन्होने अपनी और दिए कथन में बताया कि यह प्राथमिकी इनके चचेरे भाई ने सम्पति विवाद के कारन दायर कि गयी हें वास्तव में सम्पति विवाद का निपटारा सिविल कोर्ट करती हैंऔर उसमे धाराएं लागू नहीं होती हें ,उनके खिलाफ फ़ाइल प्राथमिकी के तथ्यो को छुपाया गया हें उन्होंने बताया कि इनके हलपनामे को चौहटन के ऑथ  कमिसनर द्वारा प्रमाणित किया गया हें। जबकि हलपनामा बाड़मेर में दस्तखत किया बताया गया हें। चौहटन का ऑथ कमिश्नर उसी क्षेत्र में दस्तखत किये हैल्पनामे को प्रमाणित कर सकता हें। ंएह्ता ने बताया कि इसी तरह हलपनामे के हेड शीर्ष पे जिस सदन  के लिए चुनाव लड़ रहे हें उस पर पार्लियामेंट भरा हें जबकि लोकसभा भरा जाना चाहिए था ,कैलाश मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर जो कि निर्वाचन अधिकारी भी हें ने हलपनामे में दर्ज गलतियों को सुधर करने का कम करना चाहिए था जो कि छबीस मार्च को तीन बजे तक प्रत्यासी को अवसर देकर हैल्पनामा कि गलतियों को सुधारा जाना चाहिए था ,मगर राज्य सरकार के दबाव में निर्वाचन अधिकारी ने न तो हलपनामे कि जांच नहीं कि। इस तरह कि चूक और छिपाये तथ्यो का निस्तारण नहीं किया। मेहता ने हलपनामा में पेश किये गलत तथ्यो कि जानकारी देने वाले भाजपा प्रत्यासी के खिलाफ कार्यवाही कर नामांकन निरस्त किया जाए ,

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा 

a3बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने चौहटन विधानसभा के सरहदी गाँवों  कोनरा..आलमसर.ईटादा..इब्रिम का तला..रबासर..बुरहान का तला..सांवा…सदराम की बेरी..कुन्दनपुरा..सेड़वा..भंवार…हरपालिया का तूफानी दौरा कर आम जन से जसवंत सिंह के लियए समर्थन माँगा। उनके साथ रतन सिंह बाखासर ,पदम् सिंह बावड़ी ,अशरफ अली ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुग सिंह गिराब ,सहित सेकड़ो कि तादाद में जसवंत सिंह के समर्थक उपश्थित थे। चित्रा सिंह ने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीती में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला हें उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वाली भाजपा नहीं रही ,भाजपा का कॉंग्रेस्सिकरण हो रहा हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने भाजपा कि स्थापना के साथ से भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे मगर पार्टी के कुछ लोगो ने उनके साथ विश्वाश्घात कर एक कोंग्रेसी नेता को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भी विशवास घात लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वाभिमान और अस्तित्व का हें जिसे आप लोगो को बनाये रखना हें। सभा को सम्बोधित करते हुए रतन सिंह बाखासर ने कहा कि हैम हमेशा जसवंत सिंह के साथ रहे हें इस बार भी उनके साथ हें ,उन्होंने कहा कि जिन लोगो के कारन हम  भाजपा में आये उन्ही लोगो को भाजपा में लाकर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ को चुनौती दी जा रही हें। अशरफ अली ने कहा कि दुनिआ कि सबसे बड़ी राजनितिक हस्ती जसवंत सिंह चुनाव लड़ रहे हें उन्होंने कहा पार्टी ने जसवंत सिंह का टिकट काट कर कार्यकर्ताओ को का अपमान किया हें इस अपमान का बदला सत्तरह अप्रैल को लेना हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व कार्यकर्ताओ से से होता हें। कार्यकर्ताओ कि अनदेखी सहन नहीं कि जायेगी। सभाओ को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया
चित्रा सिंह अब्दुल गफूर का सहयोग मांगने पहुंची 
बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के लिए समर्थन मांगने चित्रा सिंह बुधवार को बाड़मेर राजनीती के दिग्गज अब्दुल हादी के पुत्र अब्दुल गफूर के घर बुरहान का टला पहुंची। चित्र सिंह जसवंत सिंह समर्थको के साथ गफूर के घर पहुंचे तथा उनसे जसवंत सिंह के लिए समर्थन और अब्दुल हादी परिवार का आशीर्वाद माँगा। चित्र सिंह ने कहा कि अब्दुल हादी परिवार से उनके पारिवारिक ताल्लुकात हें उनसे मिलाने आई हूँ इसके कोई राजनैतिक मायने नहीं हें 
 जसवंत सिंह शिव विधानसभा में लेंगे सभाए 
 बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह बुधवार से चुनावी अभियान का आगाज़ करेंगे। जसवंत सिंह के प्रवक्ता बद्री शरद ने बताया कि जसवंत सिंह बुधवार को ग्यारह बजे शिव मुख्यालय ,एक बजे हरसाणी ,दो बजे गड़रा रोड ,सवा चार बजे सेलाउ में आम सभाओ को सम्बोधित करेंगे ,उन्होंर बताया देरासर और रामसर में उनके समर्थको द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया हें जिसमे शिकरकट करेंगे ,उन्होंने कहा कि गुरूवार को जसवंत सिंह ग्यारह बजे चौहटन ,एक बजे सेड़वा ,दो बजे धोरीमन्नामें सभाओ को सम्बोधित करेंगे।
जसवंत सिंह पहुंचे बाड़मेर समर्थको ने किया स्वागत 
बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह सात दिवसीय जैसलमेर दौरे के बाद बुधवार को दोपहर बाद बाड़मेर पहुंचे ,जंहा जैसलमेर रोड पर जसवंत समर्थको ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागतत किया ,जसवंत युवा आर्मी के जिला अध्यक्ष इलाम खान ,महेंद्र सिंह तारातरा ,हिन्दू सिंह तामलोर,बालम सिंह आगोर , सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने जसवंत तुम संघर्ष करो हैम तुम्हारे साथ हें ,जैसलेर में सात बाड़मेर में डाटा जैसे नारे लगाए। जसवंत सिंह ने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन करते हुए चुनावो तक जोश बरकरार रखने का कहा
जसवंत के कार्यकर्ताओ ने वार्डो में जनसम्पर्क किया 
बाड़मेर / निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में जसवंत समर्थको और जसवंत युवा आर्मी ने बाड़मेर शहर के विभिन वार्डो में जनसम्पर्क कर जसवंत सिंह को समर्थन का आह्वान किया। इसी तरह केप्टन हीर सिंह भाटी ,कान सिंह ,रामाराम सुथार। धर्माराम प्रजापत ,पारस मॉल जैन उम्मेदाराम दरजी सरपंच आती ने चुली ,आटी गर्ल ,गिरल आदि गाँवो में जनसम्पर्क कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा
chandan singh bhati 
nehru nagar barmer rajasthan 
9413307897 
error: Content is protected !!