अजमेर। राज्य सरकार के विधि विभाग ने अजमेर जिले में लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं विशिष्ट लोक अभियोजक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे है। आवेदक 30 मई तक जिला कलेक्ट्रेट की न्याय शाखा में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।
जिला मजिस्टे्रट श्री भवानी सिंह देथा ने बताया कि विधि विभाग ने अजमेर जिले में स्वीकृत लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक एवं विशिष्ट लोक अभियोजक के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रत्येक पद पर कम से कम तीन योग्य अभिभाषकों का पैनल उनके बायोडेटा एवं घोषणा पत्र के साथ मांगे है। ये पैनल योग्यता एवं प्राथमिकता के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिन अभिभाषकों को अजमेर जिले के उक्त पदों हेतु अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करना हो तो वे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की न्याय शाखा या उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर 30 मई को शाम 5 बजे तक जमा करा सकते है। आवेदन पत्र एवं घोषणा पत्र का प्रारूप अजमेर जिले की वेबसाइट (ंरउमतण्दपबण्पद) पर उपलब्ध है।