राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपी नाथ मुंडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हे। भाजपा सांसद हरिओम सिंह राठौड़ और जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने मुंडे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की मुंडे ने हमेशा ही सेवा और सिद्धांत की राजनीति की हे। उनके कार्य पार्टी के कार्यकर्ताओं का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
मुंडे के निधन पर राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी, कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़,नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान, भीम विधायक हरिसिंह रावत,जिला महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, भाजपा जिला एंव नगर और ग्रामीण मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त की हे।