पर्यावरण संरक्षण,जीवरक्षा नशामुक्ति प्रान्तीय सम्मेलन धमाणा गोलिया में

jambheshwarनागौर। श्री जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था (रजि.) राजस्थान ग्राम पीपासर जिला नागौर का तीसरा प्रान्तीय अधिवेशन एवं ‘‘पर्यावरण संरक्षण,जीवरक्षा नशामुक्ति प्रान्तीय सम्मेलन’’ इस बार जालोर जिले की सांचौर तहसील के ग्राम धमाणा गोलिया में आगामी 5 जून 2014 विश्व पर्यावरण दिवस के दिन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश मीडिया मंत्री रामप्रसाद सिगड़ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 5 जून संस्था का स्थापना दिवस है। इसीलिए तीसरा वार्षिक अधिवेशन रखा गया है। मुख्य समारोह मुकाम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामानन्दजी महाराज के सान्निध्य में होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि सांचौर के विधायक सुखराम बिश्नोई होंगे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई करेंगे। जालोर के जिलाध्यक्ष हीरालाल गोदारा, प्रदेश महामंत्री पीराराम धायल, रामलाल बिश्नोई आदि कार्यकर्ताओं ने समारोह की पूरी तैयारियां कर ली है। इस अवसर पर चार जून को अमृतादेवी स्मृति उद्यान धमाणा गोलिया में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 5 जून को सुबह 8 बजे से पर्यावरण शुद्धि के लिए सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सवा दस बजे से अधिवेशन प्रारम्भ होगा। वक्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जीवरक्षा, नशामुक्ति और संस्कार निर्माण पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। संस्था की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साको 363 हिन्दी फिल्म का निर्माण कार्य संस्था के माध्यम से कराने सम्बन्धी मुख्य मुद्दे पर निर्णय किया जायेगा। सम्मेलन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर जिले के सभी जिलाध्यक्ष,पदाधिकारी, सदस्य एवं पूरी प्रान्तीय कार्यकारिणी भाग लेंगे। बीते वर्ष में जिन लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जीवरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं करने के साथ संगठन को मजबूत करने और संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने में उत्कृष्ट सेवाएं रही है उनको स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!