जिला स्तरीय सम्पर्क समाधान बैठक 12 जून को

अजमेर। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे सम्पर्क समाधान अभियान के तहत कल 7 जून को विभिन्न पंचायत समितियों एवं 12 जून को जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा़ ने बताया कि कल जवाजा, केकड़ी, अरांई एवं पीसांगन में बैठकों का आयोजन होगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गूगरवाल, जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंधी, उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग श्री जेड.बी. मिर्जा एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एम.पी. शर्मा को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारी प्रभारी अधिकारी रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैठक में भी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्राप्त प्रकरणों को उसी समय ऑनलाईन दर्ज किया जाएगा तथा संबंधित अधिकारी यथासंभव उसी समय अपनी टिप्पणी पोर्टल पर दर्ज करेंगे। बैठक की कार्यवाही प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि जिला व उपखण्ड स्तरीय अधिकारी इन समस्याओं को गम्भीरता से लें एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

error: Content is protected !!