उदयपुर। संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए अभिभाषण में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने की झलक दिखती है। यह संगठित, सुदढ़ और आधुनिक भारत की दिशा में मोदी सरकार के संकल्प की अभिव्यक्ति है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना अभिमत व्यक्त कर रही थी। किरण नें कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र की क्रियान्विति के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। सरकार नें संसद में यह स्पष्ट संदेश दिया है। परम्परा, पर्यटन, कौशल प्रोद्योगिकी एवं वाणिज्य पर आधारित विकास की नई सोच से भारत महाशक्ति बनेगा। सन् 2022 तक प्रत्येक परिवार के लिए पक्का घर, पेयजल सुविधा और 24 घंटे विद्युत उपलब्धता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि एवं सुशासन के प्रति संकल्प बद्धता दिखाती है। किरण ने कहा कि भारत अब अच्छे दिनों के युग में प्रवेश कर रहा है। मैं एक अच्छी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहुत बहुत बधाई दे रही हूँ।