अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा ने 28 जून को अजमेर में होने वाले पंचायतीराज उप चुनाव के निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देथा ने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या एक में पीसांगन पंचायत समिति के भगवानपुरा, पिचौलिया, कडैल, खोरी, देवनगर, नांद, गनाहेडा एवं तिलोरा तथा वार्ड संख्या 19 में केकड़ी पंचायत समिति के पारा, सदारा, मेहरूकला, कुशायता, सावर, चितीवास, घटियाली, कालेडा कंवर जी एवं गिरवरपुरा ग्राम पंचायतों में 28 जून को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी तरह वार्ड पंच चुनाव में किशनगढ़ पंचायत समिति की सलेमाबाद ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5, श्रीनगर पंचायत समिति की अरडका ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 9, कायमपुरा के वार्ड संख्या 4, फारकिया के वार्ड संख्या 9, कानपुरा के वार्ड संख्या 6, साम्परोदा के वार्ड 4, पीसांगन पंचायत समिति के देराठू ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6, भटियानी के 2, दांतडा के एक, भगवानपुरा के 6, खोरी के वार्ड संख्या 5 में अवकाश रहेगा।
इसी तरह केकड़ी पंचायत समिति की आलोली ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3, भिनाय पंचायत समिति की सराना ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 8, अंराई पंचायत समिति की छोटा लाम्बा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5, कासीर के वार्ड संख्या 10, जवाजा पंचायत समिति की नून्दरी मालदेव ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6, जवाजा के वार्ड संख्या 2, बामनहेडा के वार्ड संख्या 7, बडाखेडा के वार्ड संख्या 4, मसूदा पंचायत समिति की नन्दवाडा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 5 व 7 तथा मायला के वार्ड संख्या 2 में वार्ड पंच चुनाव होने पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।