अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ. जी.जी. कौशिक बने कन्वीनर

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने कॉलेज में गठित एंटी रैगिंग कमेटी के लिए अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डॉ. जी.जी. कौशिक को कन्वीनर नियुक्त किया है। रैगिंग रोकने के लिए कॉलेज के वरिष्ठ विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इनके अतिरिक्त डॉ. आर.के. माथुर, डॉ. एम.आर. कुम्हार, डॉ. महेश केसवानी, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. ब्लॉसम प्रिया पीटर्स, डॉ. ओ.पी. पचौरी, डॉ. धर्मन्द्र नागपाल, डॉ. विकास सक्सेना, डॉ. सीमा गुप्ता एवं डॉ. वी.एल. रस्तोगी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

error: Content is protected !!