अजमेर / जयपुर / युवा कार्यकर्ताओं व महिला कार्यकर्ताओं की ईकाइयों को देश भर में मजबूत किया जायेगा एवं आगामी वर्ष में सिन्धु संस्कृति के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें । महाराजा द्ाहरसेन के कार्यक्रम भी देश विदेश में आयोजित किये जायेगें। उक्त निर्णय भारतीय सिन्धु सभा की नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की 26 व 27 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लक्षमणदास चंदीरामाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिये गये।
बैठक के उदघाटन सत्र में भारत सरकार के केबिनेट मंत्री श्री नितिन गडकरी की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री गडकरी ने विचार प्रकट करते हुये कहा कि सिन्धु दर्शन यात्रा हमारी संस्कृति को याद दिलाता है, यहां के लिये सडक बनाने की योजना बनाई जा रही है। यह हमारी इतिहास, संस्कृति व विरासत कायम करने के लिये प्रेरणा का केन्द्र है। उन्होने सिन्ध से आये विस्थापितों की नागरिकता व शिक्षा के कार्य हेतु सहयोग की बात भी की। उन्होने भारतीय सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय राष्ट्रवाद कार्य की सराहना की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री गडकरी जी को सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन का चित्र भेंट कर स्मारक पर आने का निमंत्रण भी दिया।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री सम्मिलित हुये।
बैठक में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन बलिदान दिवस-जयंती सिन्धु दर्शन यात्रा, बाल संस्कार शिविर, 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस, हेमू कालाणी शहीद दिवस, अमर शहीद संत कवंरराम जयंती के अलावा सिन्धी विषय के किताबों को प्रकाशन पर भी चर्चा की गई।
श्री लेखराज माधू, प्रदेशाध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग आयोजन पर विचार प्रकट किये। संगठन महामंत्री श्री मोहनलाल वाधवाणी ने बैठक में राज्य के कार्यक्रमों की चर्चा के साथ सिन्धु साहित्य व संस्कृति के विषयों पर विचार प्रकट किये।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री
94600 90200