अजमेर। अजमेर जिले में एक जून से अब तक कुल 1046.4 एम.एम. अर्थात 43.6 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी है।
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: समाप्त हुये 24 घंटों में अजमेर में 9.4 एम.एम., श्रीनगर 32, गेगल 4, पुष्कर 6, गोविन्दगढ़ 2, नसीराबाद 30,पीसांगन 5,मांगलियावास 15, किशनगढ़ 3, बांदरसीदरी 12,रूपनगढ़ 2, अंराई 4, ब्यावर तहसील 45 एम.एम., ब्यावर सहायक अभियंता गेज 42 एम.एम., जवाजा 41 टाडगढ़ 34, सरवाड़ 5, केकड़ी 12, सावर 21, भिनाय 7, मसूदा 20, बिजयनगर 55 तथा नारायण सागर क्षेत्र में 76 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। विगत 24 घंटों में जिले मे कुल 487.4 एम.एम.वर्षा हुई जिससे जिले के वर्षा के औसत में 20.31 एम.एम. की वृद्धि हुई है।
जिले में एक जून से अब तक अजमेर में 62.9 एम.एम., श्रीनगर 40.5, गेगल 9, पुष्कर 54,नसीराबाद 39, मांगलियावास 22, किशनगढ़ 16, बांदरसीदरी 14, रूपनगढ़ 8, अंराई 13, ब्यावर तहसील 73 एम.एम., ब्यावर सहायक अभियंता गेज 71 एम.एम., जवाजा 71, टॉडगढ़ 78, सरवाड़ 55, केकड़ी 48, सावर 35, भिनाय 55, मसूदा 40, बिजयनगर 95 तथा नारायण सागर क्षेत्र में 87 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। आनासागर का जल स्तर 8 फुट 10 इंच, फॉयसागर 5 फुट एक इंच व पुष्कर का दो फुट 10 इंच है।