सम्मान-पत्र देकर किया सम्मानित।
अरांई (अजमेर, राजस्थान)। साहित्य जगत में अपनी लेखनी के माध्यम से पहचान बना रहे सैनिक कवि एवं साहित्यकार गणपत लाल उदय की एक और साहित्यिक उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी रचना प्रतिष्ठित पत्रिका ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल विशेषांक में प्रकाशित हुई है। इस विशेषांक में देश के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से संबंधित साहित्यिक रचनाओं को स्थान दिया गया है। गणपत लाल उदय की रचना का चयन कर पत्रिका में प्रकाशित किया गया। इस साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गणपत लाल उदय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सेवारत रहते हुए साहित्य साधना में भी निरंतर सक्रिय हैं। देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, संस्कृति, इतिहास और समसामयिक विषयों पर उनकी रचनाएं विभिन्न पुस्तकों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाएं 400 से अधिक पुस्तकों में स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।
इस उपलब्धि पर साहित्यिक जगत के शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।
सैनिक कवि गणपत लाल उदय ने इस सम्मान के लिए पत्रिका की संपादकीय टीम एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
सैनिक कवि –
गणपत लाल उदय, अरांई अजमेर