ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत

मचा बवाल, ठेका फूंका, मालगाड़ी पर किया पथराव

फोटो सतपाल सिंह मकराना
फोटो सतपाल सिंह मकराना

 

3मदनगंज-किशनगढ़। रेल्वे टे्रक पार करते समय टे्रन की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत से गुस्साई भीड ने करीबन तीन घन्टें तक जमकर हगांमा करते हुए रेल्वे टे्रक पर से गुजर रही मालगाडी पर जमकर पथराव किया वहीं पास में स्थित एक शराब के ठेके को जलाकर खाक कर दिया। गुस्साई भीड का गुस्सा यही पर शान्त नहीं हुआ करीबन तीन घन्टें तक जमकर धरना प्रदर्शन करने के बाद पुलिस की समझाइश से मामला शान्त हो सका और युवक के शव को यज्ञ नारायण अस्पताल पहुचाया गया। जानकारी के अनुसार सांय करीबन पांच बजे साली निवासी हाल निवासी मझेला रोड कुंजी लाल राव का पुत्र मोहन राव सिसोदिया 45 बस स्टेण्ड के पीछे नाला पुलिया के पासे से रेल्वे टे्रक को पार कर रहा था कि सामने से आ रही टे्रेन की चपेट मे आ जाने मोके पर ही दम तोड दिया। टे्रेन से टक्कर इतनी दर्दनाक थी की युवक का शरीर कई भागों में बिखर गया। मोके पर पहुचे लोगों में यह देख कर रोष व्याप्त हो गया और वो वहीं प्रदर्शन करने लग गये। इस दौरान उपस्थित भीड ने वहीं पास में स्थित एक शराब के ठेके की केबिन को आग के हवाले कर दिया इस दौरान एक मालगाडी निकली जिस पर भी जमकर पथराव किया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोखर, पुलिस उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा, मदनगंज थाना प्रभारी हरिराम कुमावत, गांधी नगर थाना प्रभारी लक्ष्मण राम मोके पर मय दलबल के पहुच गये। गुस्साये लोगों ने प्रशासन के सामने विरोध जताते हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने एवं रेल्वे लाईन के पास से ठेके को हटाने की मांग की। करीबन तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम में उपजिलाधीश खोखर ने समझाईश करते हुए मृतक के परिवार को पचास हतार की आर्थिक सहायता देने और ठेके को वहां से हटाने के आश्वासन देने पर मामला शांत हो सका। बाद में मृतक का शव यज्ञ नारायण अस्पताल पहुचाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।

नये आडिट प्रावधानों पर हुयी परिचर्चा
4मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ सी ए संस्थान के आर के लिंक रोड स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को आडिट प्रारूप बदलाव विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष धमेन्द्र कांकाणी ने बताया कि परिचर्चा में जयपुर के टेक्स विशेषज्ञ संदीप झंवर ने पाइंट प्रसेनटेंशन के द्वारा बहुत ही सरल व सहज तरीके से नये आडिट प्रावधानों के बारे में बतलाया। उन्होने बताया कि नए प्रारूप में अब आडिट में बहुत सारी सूचनाऐं विभाग द्वारा मांगी गई है विशेषकर टी डी एस से संबंधित सूचनाए, विभिन्न विभागों में निकली गई डिमांड की सूचनाऐं, विभिन्न विभागों के रजिस्टे्रशन नम्बर आदि इस कारण इस बार आडिट की प्रक्रिया बहत ही जटिल एवं कठिन होगी। शाखा सचिव राजीव ईनाणी ने बताया की अत में प्रश्नोत्तरी सेशन भी हुा जिसमें सभी उपस्थित सी ए ने विशेषज्ञ झंवर से बहुत सारे प्रश्र पूछे। परिचर्चा में सी ए माल चंद गर्ग, सीए सुभाष अग्रवाल, रमेश राठी, जुगल किशोर राठी, रामवतार गुप्ता, सुशील बंसल, अनुपम अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, अजय जैन, हर्ष जैन, मुकुल गर्ग, अभिषेक गर्ग, आदि उपस्थित थे।

आज चुना जायेगा छात्र संघ का अध्यक्ष, त्रिकोणीय सघर्ष के चलते स्थिति हुई रोमांचक
मदनगंज-किशनगढ़। राजकीय महाविद्यालयों में घोषित चुनाव के अनुसार किशनगढ स्थित रतनलाल कंवरीलाल पाटनी राजकीय महाविद्यालय में भी शनिवार को सभी पदों पर चुनाव करवाया जायेगा जिसके तहत विद्यार्थि सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक अपने मत का इस्तेमाल कर सकेगें। दोपहर दो बजे से मतो की गिनती की जायेगी व सांय में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जायेगी। छात्र संघ चुनाव के लिये एन एस यू आई व अखिल भारतीय विद्यार्थि परीषद के प्रत्याशियों सहित निर्दलियों ने भी ताल ठोक देने से वातावरण रोमाचंक बन गया है। इस चुनाव मे विशेष बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सामने आयी जब इस संगठन से दो पदों पर दो दो प्रत्याशीयों ने दावेदारी ठोक कर स्थिति को असमंजस पूर्ण बना दिया वहीं दोनो ही पक्ष अपने आप को एबीवीपी से घोषित प्रत्याशी बता रहें है। छात्र संघ चुनाव 2014 के लिये अध्यक्ष पद के लिये एनएसयूआई से रोहित लाम्बा, एबीवीपी से राजेन्द्र चौधरी व जय श्री खंगारोत। उपाध्यक्ष पद के लिये एनएसयूआई से ताराचन्द बलाई, एबीवीपी से सुमेर सिंह गुर्जर व मुकेश चौधरी ने, महासचिव पद के लिये एनएसयूआई से भागचन्द गुर्जर, एबीवीपी से दशरथ सिंह, निर्दलिय दिपक परसोया, रणजीत सिंह चौधरी, रामलाल जाट सयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई से हनुमान जाट, एबीवीपी से मनोज प्रजापति, दिपक शर्मा पुत्र महेश दत्त चुनावी मैदान में है।

एबीवीपी दो फाड– वर्तमान स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थि परिषद छात्र संघ चुनाव में दो भागों में बटी हुई दिखाई पड रही है जहां एक ओर स्थानीय नगर ईकाई ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है वहीं जिला स्तर पर घोषित विज्ञप्ति के अनुसार भी प्रत्याशीयो नेके ताल ठोक देने से स्थिति रोमाचंक बन गई देखना यह है कि अब छात्र किस प्रत्याशी पर अपनी मौहर लगा कर अध्यक्ष पद पर बैठाते है।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!