विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन, समितियों का हुआ गठन
मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ नगर का सुप्रसिद्व व प्राचीनतम बालाजी मेला रविवार को धुमधाम से आयोजित किया जायेगा। मैन चौराहा स्थित बालाजी मन्दिर पर आयोजित होने वाले इस मेले के लिये तैयारियों का काम शुरू हो चुका है। मदिंर पर विशेष सजावट का काम किया जा रहा है। पुजारी बनवारी लाल ने बताया कि इस दिन बालाजी की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी इसके लिये सभी प्रकार की तैयारिया पूरी कर ली गई है। उन्होने बताया कि इसके लिये विशेष सजावट व लाइटिंग का काम किया जा रहा है।
विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन – श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी के मेले पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव कमेटी द्वारा कार्यक्रमों का आगाज मेले के दिन दोपहर 4 बजे लहरिया रस्म से कि जायेगी इसी दिन सांयकाल भजन संध्या एक शाम बालाजी के नाम का आयोजन किया जायेगाजिसमें प्रसिद्व भजन गायक धमेन्द्र राबडी, मनीष सोनी, गोकुल शर्मा, प्रेरणा भटनागर, हीना भारती भजनों की प्रस्तुति देगें।
म्हारो राजस्थान- निदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 9 सितम्बर को राजस्थानी कार्यक्रम म्हारो राजस्थान का आयोजन किया जायेगा जिसमें टी वी कलाकार प्रियंका माल्या और अरसद मारवाडी ग्रुप अपनी प्रस्तुती देकर जनता को गुदगुदयेगें।
सांस्कृतिक संध्या– सहसंयोजक श्याम जागड और सह निदेशक विमल बडजात्या के अनुसार 11 सितम्बर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें सोनाली सिंह, अजित तिवारी, मुन्ना बेटरी, शेर्लिन राणा, नेहा शर्मा, नीतू कुमारी और हिप हाप डान्स ट्रूप अपनी प्रस्तुतियां देगें।
विराट कवि सम्मेलन- कार्यक्रम समन्वयक प्रेमसागर शर्मा व नेमीचंद जोशी ने बताया कि 13 सितम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें आशीष अनल, अशोक भाटी, संजय झाला, अशोक चारण, गोविन्द राठी, लोकेश महाकाली, अन्ना देहलवी, शबाना शबनम हास्य और व्यग्य से दर्शकों को गुदगुदायेगें।
समितियों का हुआ गठन- श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश वैद ने कार्यक्रम के कुशल संचालन के लिये समितियों का गठन किया जिसमें अध्यक्ष किशन गोपाल दरगड, उपाध्यक्ष सुरेश ईनाणी, प्रमेन्द्र जोशी, महेन्द्र टांक, गोपाल गोयल, मनीष राजपुरोहित, महासचिव देवकीनंदन लखोटिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश राठी सह कोषाध्यक्ष अशोक पाटनी, सचिव गोविन्द बियानी, सुनील दरडा चन्द्रप्रकाश सोनी, सुरेश राजपुरोहित, विजय शर्मा, संगठन मंत्री अमित ईनाणी प्रचार मंत्री अनिल लढढा, अनुराग शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक ज्ञानेन्द्र सैनी, सहसंयोजक जय देव बागडी, अध्यक्ष उमराव बाकलीवाल, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव मोहित बरडिया, वित्त समिति राजीव शर्मा, सहसंयोजक पंकज पहाडिया, अध्यक्ष सुरेन्द्र महणोत, उपाध्यक्ष अमित बडजात्या, मेघराज साहु, मनीष गोधा, अरविन्द बैइ, रोहित बाकलीवाल, अतिथि सत्कार समिति संयोजक भंवर लाल मेघवाल, संहसंयोजक विष्णु सोमानी, अध्यक्ष नवरत्न साहु, उपाध्यक्ष कैलाश रोकडिया, सचिव सूर्यप्रकाश खंडेलवाल, श्रीकान्त दरगड, भागचंद गुर्जर है।
-राजकुमार शर्मा