प्रभारी अधिकारी सप्ताह में दो बार शिविरों का अवलोकन करें

भवानी सिंह देथा
भवानी सिंह देथा

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने अजमेर जिले में चल रही भामाशाह योजना की आज विस्तार से समीक्षा की और जिले की सभी आठ पंचायत समितियों में चल रहे शिविर और अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली।
श्री देथा ने आज सांयकाल कलेक्टे्रट के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में भामाशाह योजना के प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में दो बार क्षेत्र में जाकर शिविरों का अवलोकन करें और प्रत्येक काउन्टर पर किए जा रहे कार्यों को देखें।
उन्होंने कहा कि इस योजना में शिविरों के तहत जो प्रमुख कार्य किए जाने है उनमें परिवार का भामाशाह कार्ड बनवाना जिसमें महिला प्रमुख होगी, पेंशनर्स का सत्यापन करना तथा राशन कार्ड का वितरण करना प्रमुख है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में लगभग 50 हजार भामाशाह कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा पेंशनर्स के प्रमाणीकरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने किशनगढ़ क्षेत्र में राशनकार्डों के वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश जिला रसद अधिकारी को दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत समिति व शहरी क्षेत्र के लिए भामशाह योजना हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त इन शिविरों के लिए अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी भी लगाए गए है जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप निदेशक सांख्यिकी श्रीमती पुष्पा चौधरी से कहा कि वे मध्यांह्र्र पूर्व शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिविरों का अवलोकन करें और यह पुख्ता व्यवस्था करने का प्रयास करें कि बिना किसी त्रृटि के आम नागरिक का भामाशाह कार्ड बने। शिविर में बैठे हुए सत्यापनकर्ता यह सुनिश्चित करें कि दी गई सूचना सही है। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर प्रथम श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, श्री यशोदानन्दन चौहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लालाराम गूगरवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक डॉं. बजरंग सिंह, उप निदेशक स्वायत्त शासन श्रीमती सीमा शर्मा, जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी, नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पा चौधरी तथा परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जाति निगम श्रीमती दीप्ति शर्मा मौजूद थे।

error: Content is protected !!