श्री ने किया स्कूल में प्याऊ का निर्माण

श्री द्वारा स्कुल मे प्याऊ निर्माण कार्यक्रम मे मौजुद। फोटो- सुमन प्रजापति
श्री द्वारा स्कुल मे प्याऊ निर्माण कार्यक्रम मे मौजुद। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा विधालय गोद लेने की परियोजना अन्तर्गत कम्पनी द्वारा आस-पास क्षेत्र के 16 सरकारी विधालयों को तीन साल के लिऐ गोद लेकर उनमें ढांचागत विकास हेतु कार्य किये जा रहे हैं। इसी योजना के अन्तर्गत रा.माध्यमिक विधालय लुलवा खास में कम्पनी द्वारा प्याऊ का निर्माण करीब एक लाख रूपयों की लागत से करवाया गया जिसका उद्घाटन कम्पनी के एच.आर. विभाग की दीपशिखा ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा विकास सुधार हेतु कार्य किये जा रहे है जिसमें ढांचागत विकास, कम्प्यूटर शिक्षा, पाठ्य सामग्री का वितरण आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के सरकारी विधालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विधार्थियों को निजी शिक्षण संस्थाओं की तरह अच्छी सुविधा मिल सकेगी। इससे करीब 160 विधार्थी लाभान्वित होगें। ग्राम सरपंच श्रीमती भॅवरी काठात ने कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की तथा कम्पनी अधिकारियो ंको धन्यवाद दिया व आभार जताया।
इस अवसर पर कम्पनी के एच.आर. विभाग द्वारा विधार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु कैरियर परामर्श का आयोजन भी किया गया जिसमें विधार्थियों को उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता तथा व्यवसायिक कोर्ष करने हेतु विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देष दिये गये।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा शिक्षा विकास हेतु चलाई जा रही परियोजनाओं से अवगत कराते हुऐ इनमें सहयोग करने व अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, एच.आर. विभाग की स्मृति कप्रीहन, दिव्या तिवारी, संस्था प्रधान, स्कूल के अध्यापकगण व विधार्थी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!