कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन में सम्भाग प्रभारी बैरवा ने की शिरकत


ब्यावर, (हेमन्त साहू): कांग्रेस अनुसुचित जाति विभाग के देहात जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा के नेतृत्व मे गुरुवार को सतपुलिया के निकट केसरीनंदन गार्डन मे को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष बोहरा ने बताया कि सम्मेलन मे कांग्रेस के संभाग प्रभारी प्रशांत बैरवा मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनोज चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा. एससी जैन, कांग्रेस सेवादल के जिला मुखय संगठक सोहन मेंवाडा एवं प्रदेश कांग्रेस नेताओ ने सममेलन को संबोधित किया। मुख्य अतिथि बैरवा ने सम्मेलन मे संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का 9 माह का कार्यकाल नाकाम साबित हुआ है। झुठ बोलकर सत्ता पाने के बाद आम जन के हिता के साथ कुठाराघात हो रहा है। जिससे राज्य की जनता आहत हो गई है। बोहरा ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव मे कांग्रेस की स्थिति सुदृढ करने एवं पुन: कांग्रेस का बोर्ड बनाने को लेकर कार्यकताओ व पदाधिकारीयो से विचार विमर्श किया गया।