अजमेर। उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी की 9व् 10 अक्टूम्बर की अजमेर यात्रा के संबध में जिला कलेक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने सभी विभागों के अधिकारियो की बैठक ली और सभी को कामो की जिम्मेदारी दी । प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री अंसारी हेलीकाप्टर से जयपुर से घुघरा हेलीपेड पर आएगे सर्किट हाउस में विश्राम के पश्चात सायंकाल 6 से 8 बजे मेयो कोलेज में छात्रों से संवाद करेगे । रात्रि भोज के पश्चात वापस सर्किट हाउस आएगे । उप राष्ट्रपति 10 अक्टूम्बर को प्रातः अजमेर से हेलीकाप्टर द्वारा वनस्थली विश्वविधालय जाने का कार्यक्रम है ।
-विजय कुमार हंसराजानी