सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2014 समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह 07 अक्टूबर 2014 को राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे संस्था परिसर चाचियावास मे मनाया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमति विजयलक्ष्मी गौड ने बताया कि यह समारोह श्रीमान् सुरेश सिंह रावत पुष्कर विधायक एवं श्रीमान् भवानी सिंह देथा जिला कलेक्टर अजमेर के आतिथ्य मे आयोजित किया जायेगा। इस समापन समारोह मे निम्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें चिन्हित विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग/उपकरण सहायता प्रदान करना, विशेष योग्यजनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता एवं विशेष योग्यजनों के लिए स्वरोजगार ऋण, पेंशन हेतु आवेदन पत्र तैयार किये जायेंगे।