बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता में महाराजा महाविद्यालय विजेता

chatarpur-logoम.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2014-15 की जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वीरागना अवंतीबाई महाविद्यालय द्वारा किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन शासन की ओर से प्रेक्षक के रूप में पधारे डॉ.पी.के.खरे,श्री मनोज बाजपेयी (क्रीड़ा अधिकारी),डॉ.अरविन्द महलोनियां, डॉ.हेमंत यादव द्वारा किया गया। आज का पहला मैच वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय,छतरपुर व शासकीय नवीन महाविद्यालय,नौगांव के मध्य खेला गया। जिसमें शासकीय नवीन महाविद्यालय,नौगांव ने 22-6 से विजय प्राप्त की । फाइनल मैच शासकीय महाराजा महाविद्यालय,छतरपुर व शासकीय नवीन महाविद्यालय,नौगांव के मध्य खेला गया जिसमें शासकीय महाराजा महाविद्यालय,ने 8-2 से हरकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेन्ट का संचालन उपेन्द्र सिंह बुन्देला ने किया तथा रैफरीज की भूमिका प्रशांत चौरसिया निशांत चौरसिया ने की।

संभाग स्तरीय फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन आज
म.प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2014-15 की संभाग स्तरीय फुटबाल (पुरूष) प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व शासकीय महाराजा महाविद्यालय को सौपा गया जिसका उद्घाटन छतरपुर विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति ललिता यादव व जिला पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार जी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।
सागर विश्वविद्यालय के अन्तर्गत छतरपुर,पन्ना,दमोह,टीकमगढ़,छिदवांडा,सागर की टीमें उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेगी। इस प्रतियोगिता के उपरांत डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय,की टीम का चयन किया जायेगा प्राचार्य डॉ. एल.एल. कोरी व क्रीड़ा परिषद् अध्यक्ष डॉ. पी.के. पटैरिया ने समस्त फुटबाल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मैच का आनंद लेने की अपील की।
Santosh Gangele

error: Content is protected !!