अजमेर। जिला कलक्टर ने अजमेर जिले के विभिन्न उपखण्डों में प्रस्तावित नई ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समितियों के पुनर्गठन पर संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को आपत्तियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम एवं प्रभारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को ग्राम पंचायतों व पंचायत समितियों के पुनर्गठन, पुर्नसीमांकन व नवसृजन के प्रस्ताव तहसील कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत भवन कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर आपत्तियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है।