श्री शिक्षा योजना के तहत विद्यालय में फर्नीचर भेंट

कार्यक्रम मे विद्यालय को फर्नीचर भेंट करते हुए । फोटो- हेमन्त साहू।
कार्यक्रम मे विद्यालय को फर्नीचर भेंट करते हुए । फोटो- हेमन्त साहू।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)।  श्री शिक्षा योजना के अन्तर्गत गोद लिये गये राज.उ.प्राथमिक विधालय पाखरियावास,ग्राम पंचायत सुहावा में श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा विधार्थियों के बैठने हेतु टेबिल व स्टूल भेंट किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कम्पनी के एच.आर. विभाग के लविश भटनागर व सन्तोष शर्मा ने स्कूल प्रशासन की उपस्थिति में फर्नीचर वितरण का शुभारम्भ किया जिससे स्कूल स्टाफ व विधार्थी लाभान्वित होगें तथा कहा कि विधार्थी व स्कूल प्रशासन इस फर्नीचर का उपयोग एवं रख रखाव अपनी निजि सम्पति की तरह करे जिससे फर्नीचर सुरक्षित रह सके तथा इसका लाभ भविष्य में भी लम्बे समय तक पढऩे हेतु विधार्थियों को मिल सके। शिक्षा की महत्ता को बताते हुऐ कहा की जीवन में शिक्षा का अपना महत्वपूर्ण स्थान होता है तथा अच्छी शिक्षा विधार्थी के भविष्य को संवारती है। ग्राम पंचायत सरपंच पदम ंिसंह रावत ने इस अवसर पर सभी विधार्थियों को पूर्ण ध्यान एवं लगन से अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित ग्रामीणजन व स्कूल प्रशासन ने कम्पनी द्वारा शिक्षा विकास हेतु स्कूलों को दिये जा रहे सहयोग के लिऐ अधिकारियों का आभार जताया व धन्यवाद दिया। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा शिक्षा विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुऐ विधार्थियों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज सेवा टीम के अमित टाक, मनोज बियाणी, संस्था प्रधान, अध्यापकगण, स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य, इब्राहिम काठात व विधार्थी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!