आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करे- देथा

पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों,पेयजल  व अकाल राहत कार्यो संबंधी बैठक आयोजित
भवानी सिंह देथा
भवानी सिंह देथा

अजमेर। जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने कहा कि दीपावली पर्व के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं को निरन्तर बनाए रखने हेतु तत्पर होकर कार्य करे। अधिकारी बिजली, पानी, स्वास्थ्य व सडक संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करे।

श्री देथा आज जिला कलेक्टेªट सभागार में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों, पेयजल एवं अकाल राहत कार्योें संबंधी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीपवाली पर्व के मद्देनजर बिजली, पानी, स्वास्थ्य व सडक की व्यव्स्था को सुचारू बनाए रखने हेतु अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करे जिससे आमजन को असुविधा ना हो।
उन्होंने गत दिनों मिलावटी मावे पर की गई कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए त्यौंहार के दौरान खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों से वर्षा के बाद सडकों की मरम्मत की जानकारी लेते हुए कहा कि मोहर्रम व ताजियों के मार्ग में सडकों की स्थिति का निरीक्षण कर पेचवर्क व मरम्मत के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। नगर निगम आयुक्त श्री नारायण लाल मीणा ने बताया कि सडकों की मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके अन्तर्गत वार्डवार सडकों की मरम्मत की जा रही है। श्री देथा ने खरकेडी से पुष्कर मार्ग, बलवन्ता से मांगलियावास मार्ग पर सडकों की मरम्मत संबंधी शिकायतों के निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि वर्षा के बाद कुल 1321  किलोमीटर सडकों की मरम्मत की गई है आगामी 15 नवम्बर तक सडकों के मरम्मत व पेचवर्क के कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
  श्री देथा ने मौसमी बीमारियों, दवाओं के स्टाॅक आदि के बारे में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में निशुल्क दवाओं का स्टाॅक सुनिश्चित करे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु माकूल इंतजाम किए गए है। जिले के अस्पतालों में दवाओं के स्टाॅक की माॅनिटरिंग की जा रही है। अस्पताल अधीक्षक श्री पी.सी वर्मा ने अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी, कार्डियोलाॅजी, स्वाईन फ्लू वार्ड में टू फेस बिजली की लाईन करने, फिजीयोथेरेपी वार्ड के समीप पानी के लीकेज आदि समस्याओं की जानकारी दी।
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रबी की बुवाई का कार्य जारी है विभाग के पास बीज व खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, आयुर्वेद विभाग समेत विभिन्न विभागों ने कार्याे की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री बंशीलाल मीणा, श्री हरफूल सिंह यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
error: Content is protected !!