अब बदली है आईएएस भाटी की तकदीर

whisperingभारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हनुमान सिंह भाटी की अब तकदीर बदल गई है। भाटी को पिछले दिनों ही जयपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया और अब राजस्थान विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति भी भाटी को बनाया दिया गया है। एक सप्ताह में जिस तरह से दो-दो महत्त्वपूर्ण पद भाटी को मिले हैं, उससे जाहिर है कि अब भाटी की तकदीर बदल गई है। जयपुर जाने से पहले भाटी अजमेर में ही नियुक्त थे। लेकिन अजमेर में भाटी की तकदीर ने साथ नहीं दिया। पहले उन्हें आरएएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा। जब आईएएस में पदोन्नति हो गई, तो भी भाटी अजमेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के आरएएस के पद पर ही कोई एक वर्ष तक नियुक्त रहे। आईएएस बनने के बाद भी आरएएस के पद पर ही काम करने की पीड़ा का अहसास भाटी ही समझ सकते हैं। लेकिन ईश्वर का नाम लेकर भाटी ने अजमेर में सभी पीड़ाओं को सह लिया। दु:ख के दिनों में ही भाटी ने डायरी भी लिखना शुरू की थी। देखना है कि बदली हुई तकदीर भाटी को अब कितनी ऊंचाई पर ले जाती है। भाटी अब भी ईश्वर का ही स्मरण करने में लगे हुए हैं।
-(एस.पी.मित्तल)

error: Content is protected !!