दोनों दलों की तकदीर में क्या निर्दलीय बनेंगे बाधक?

कई जनता के विश्वास पर कर रहे हैं दावेदारी तो कई के पास ऊंची पहुंच
congress-bjpब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकाय चुनावों की घोषणा होने के बाद शहर में चुनावी रंग जोर पकडऩे लगा है। कांग्रेस भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी है। जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश हो रही है। ब्यावर नगरी में 45 वार्ड होने के कारण उम्मीदवारी के लिए दोनों ही पार्टियों में अपनों में ही घमासान वाली स्थिति देखने को मिल रही है। कोई टिकट को लेकर आश्वस्त है तो कोई टिकट कटवाने में लगा हुआ है। इस बीच कई दावेदार टिकट के लिए बड़े सिफारिशें करवाने में लगे हुए हैं। कई वार्डों में निर्दलीय के रूप में उतरने वालों ने तो प्रचार भी शुरू कर दिया है। शहर में छोटे-छोटे वार्ड होने के चलते आपसी रिश्तेदारी जातिगत समीकरण हावी है। कोई किसी को रिश्तेदारी से दबाने का प्रयास कर रहा है, तो कोई सगे संबंधियों से। कुल मिलाकर ब्यावर नगर परिषद के चुनाव रोचक होने वाले हैं।

भाजपा-कांग्रेस करेगी जल्द ही घोषणा
भाजपा व कांग्रेस की आवेदन प्रक्रिया पुर्ण हो चुकी है। संभावना है कि दोनो दलो की पहली सूची तो लगभग तैयार है और चंद दिनों में घोषित होने की उम्मीद है। वहीं नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नियुक्त वार्ड पर्यवेक्षक वार्डो मे जाकर इच्छुक प्रत्याशियों से रू-ब-रू हों रहे है।
कांग्रेस व भाजपा में दावेदारों की संख्या ज्यादा होने की वजह से धर्म संकट की स्थिति बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा व कांग्रेस ऐन वक्त पर ही कुछ खास उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

इस बार आवेदन को लेकर होड़

हेमन्त साहू
हेमन्त साहू

कांग्रेस भाजपा की ओर से टिकट देने के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई है। इसके तहत दोनों ही दलों में दावेदार आवेदन करने में जुटे हुए है। इस बार भाजपा व कांग्रेस मे इ दावेदार ज्यादा नजर आ रहे हैं । भाजपा में 45 वार्डों के लिए 300 के करीब आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं तो कांग्रेस में सैकडो ने वार्ड प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया हैं। जो भी होगा कुछ दिनो मे सामने आ जायेगा। लेकिन यह तय है कि चुनाव लडने की ठान चुके प्रत्याशियो को दोनो दलो ने तवज्जो नही दी तो ये लोग निर्दलीय खडे हो कर दोनो दलो की गणित को बिगाडने का काम करेंगे।

error: Content is protected !!