प्यारा सजा है भैरव बाबा का दरबार…

मुक्तिधाम मे सजा-धजा हुआ भैंरवधाम। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।
मुक्तिधाम मे सजा-धजा हुआ भैंरवधाम। फोटो- नरेन्द्र बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्रीभैरव भक्त मंडल मुक्तिधाम के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन रंगीला मनचला पार्टी स्थानीय कलाकारों ने भजन सरिता बहाकर श्रोताओं को झुमने पर मजबुर कर दिया। भजन कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। भजन गायको ने प्यारा सजा है भैरव बाबा का दरबार…, भैरव मतवालों…, कितना प्यारा शृंगार…, रामदेव बाबा… जैसे भजनों से भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शृंखला में दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे भैरव प्रतिमा का तेल से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात सुबह 11 बजे श्री भैरवजी 108 नामों की आहूति एवं दोपहर 2 बजे 56 भोग की झांकी सजाई गई। इस मौके पर भैरवजी की प्रतिमा का मनोरम शृंगार किया गया।  शाम 4 बजे श्री भैरवजी की 51 हजार बत्तियों से महाआरती की गई।  जिसमे सैकडो भक्तो जयकारा लगाते हुए भाग लिया। आरती के बाद भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।

error: Content is protected !!