भाजपा पर्यवेक्षकों ने ली संभावित प्रत्याशियों की टोह

आज सौपेंगे मंडल को हर वार्ड से 3 प्रत्याशियों के नाम
bjp logoब्यावर, (हेमन्त साहू) । भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा परिषद चुनाव मे प्रत्याशियो की टोह लेने के लिए रविवार को पर्येवेक्षको ने शहर के 45 वार्डो मे जाकर संभावित वार्ड प्रत्यााशियो का आकलन किया। सोमवार शाम को ये पर्येवेक्षक भाजपा मंडल को प्रत्येक वार्ड से 3 प्रत्याशियो का पैनल सौपेंगे। सोमवार को भाजपा मंडल के पास संभावित प्रत्याशियो के नाम आ जाने के बाद कई भाजपा प्रत्याशियो के नाम उबर कर सामने आयेंगे। लेकिन जिस दिन मंडल व मौजुदा विधायक, सभापति की मौजुदगी मे आम फाइनल करेगा, वही शख्स भाजपा का वार्ड प्रत्याशी होगा। चुनाव को सुचारु करने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, मंडल को जागृत कर निकाय चुनाव मे भाजपा का परचम फहराने के लिए निरन्तर विचार विमर्श कर रहे है।

निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहराने का आव्हान
जिला भाजपा बैठक मे दिये दिशा निर्देश
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव को लेकर रविवार को अजमेर मे बैठक हुई। बैठक मे विधायक शंकरसिंह रावत, सभापति लेखरा कंवरिया, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, रमेशबंसल रिखब खटौड ने भाग लिया। बैठक को भाजपा चुनाव संभाग प्रभारी वीपी सिंह, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत ने निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दियें। जिलाध्यक्ष सारस्वत ने मंडल को मंगलवार तक पैनल सोंपने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए देहात चुनाव प्रभारी संजय शर्मा व सभी प्रदाधिकारियो ने कहा कि निकाय चुनाव मे भाजपा का परचम फहराने क े लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को जुट जाने का आव्हान किया। मंउल महामेत्री रमेश बंसल ने बताया कि तय समयानुसार पैनल बनाकर संम्भाग प्रभारी को सौंप दिये जायेंगे।

error: Content is protected !!