भाजपा की सभा में कई पदाधिकारियों ने फूंकी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । निकाय चुनाव को लेकर राज्य के गृहमंत्री कटारिया ने चुनावी बिगुल फुंक कर भाजपा कार्यकर्ताओ मे जोश जगाया। भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक बुधवार को मसुदा मार्ग स्थित प्रभु की बगिया मे हुई। सभा को भाजपा के प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी कटारिया, संभाग प्रभारी सांसद वीपीसिंह, जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, ब्यावर चुनाव प्रभारी गजेन्द्रसिंह, विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा आदि संबोधित करते हुए समस्त भाजपा पदाधिकारी, व कार्यकर्ताओ को निकाय चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशियो को शहर के 45 वार्ड मे जीताकर कांग्रेस का सफाया करनेे का आव्हान किया। राजस्थान के गृहमंत्री और निकाय चुनाव प्रभारी गुलाब चंद कटारिया , सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी सांसद वीपीसिंह,सुरेन्द्रसिंह, संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, ब्यावर चुनाव प्रभारी गजेन्द्रसिंह, किशनगढ विधायक भागीरथ चौधरी, विधायक शंकरसिंह रावत, भरत मालानी, मंगलवार करीब शाम 5 बजे मसूदा रोड़ स्थित प्रभु की बगिया में सभा में पहुचेें। जहा मंडल पदाधिकारियो ने माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि देश को चलाने का ईश्वर ने एक अद्भुत व्यक्तिव के धनी नरेन्द्र मोदी को मौका दिया है। प्रधान मंत्री मोदी ने अपने कुछ माह के कार्यकाल मे देश को विश्व स्तर पर ख्यामि मिली है। कांग्रेस ने 60 साल तक देश को गरीबी मे धकेल करोडो रुपयो के घोटाले कर देश को रसातल पर पहुचा दिया। देश की जनता ने मोदी को चमत्कार मानकर देशवासियो ने भाजपा को रिकार्ड बहुमत दिया। हमारे प्रधानमंत्री मोदी लगातार कीमती धातू सोना- चांदी एवं पेट्रोल डीजल के भावो को संतृलित रखने एवं मंहगाई से निजात दिलाने के लिए प्रयत्नरत है। कटारिया ने कहा कि देश व राज्य मे भाजपा को सिंहासन पर बैठा दिया। अब अपने घरेलु धरातल को मजबुत करते हुए हर वार्ड से पार्टी को विजयी बनाकर शहर मे विकास के नये आयाम स्थापित करने है। उन्होने कहा कि भुतडाजी हो या और कोई संगठन के हितो को तरजीह नही देने वाले लोगो की परवाह किये बगैर हर भाजपा कार्यकर्ता जोरो- शोरो से वार्ड मे पार्टी को जीताने मे जुट जाए। सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी सांसद वीपीसिंह,सुरेन्द्रसिंह, संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, ब्यावर चुनाव प्रभारी गजेन्द्रसिंह, किशनगढ विधायक भागीरथ चौधरी, विधायक शंकरसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, शहर महामंत्री रमेश बंसल, रिखब खटौड, मुरली तिलोकानी, गणपतसिंह मुग्धेश, हरजीसिंह रावत आदि ने संबोधित किया।