भाजपा व कांग्रेस ने एसडीओ प्रसाद को सौंपी अपने प्रत्याशियों की सुची



ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर के नगर परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को करीब 250 लोगो नें भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस सहित नीर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सवा तीन सौ नामांकन दाखिल किये। अंतिम दिन होने के कारण मंगलवार सुबह से ही भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ गाजा बाजा के साथ नाचते गाते हुए उपखंड कार्यालय परिसर पहुचे। ब्यावर नगर परिषद आम चुनाव 2014 हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन ब्यावर में 247 अभ्यर्थियों ने कुल 325 फार्म भरें। तीन दिन में कुल 321 अभ्यर्थियों ने 435 फार्म भर कर रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत किये हैं। रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने बताया कि मंगलवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था अत: नामांकन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगई। प्रशासन की ओर से एसडीओ ऑफिस परिसर में पुलिस व्यवस्था सहित अन्य पुख्ता इंतजामात किये गए। ऑफिसर सोसायटी मीटिंग हॉल में नामांकन पत्रा जमा करवाने हेतु तीन काउण्टर स्थापित किये गए। उन्होंने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन तहसीलदार ब्यावर मदनलाल जीनगर के काउण्टर पर वार्ड नं. 1 से 15 में 74 अभ्यर्थियो द्वारा 100 फार्म, तहसीलदार टॉडगढ भंवरसिंह चौहान के काउण्टर पर वार्ड नं. 16 से 30 में 91 अभ्यर्थियों द्वारा 114 तथा तहसीलदार मसूदा के काउण्टर पर वार्ड नं. 31 से 45 में 82 अभ्यर्थियों द्वारा 111 नाम-निर्देशन पत्र भरकर प्रस्तुत किये। इस प्रकार ब्यावर नगर के 45 वार्डो में पार्षद पद हेतु अंतिम दिन कुल 247 अभ्यर्थियों ने कुल 325 फार्म भर कर प्रस्तुत किये। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व गत शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने फार्म नहीं भरा। शनिवार को 8 प्रत्याशियों द्वारा 12 फार्म तथा सोमवार को 66 अभ्यर्थियों ने 98 फार्म भर दिये। इस प्रकार ब्यावर नगर परिषद के 45 वार्डो में तीन दिनों में कुल 321 अभ्यर्थियों ने कुल 435 नामांकन फार्म भरे है।
भाजपा कांग्रेस व नीर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ नाचते गाते हुए उपखंड कार्यालय परिसर पहुचे। जहा पर मौजुद सुरक्षा बेरिकेङ्क्षटग पर मौजुद पुलिस ने समर्थको को वही रोक कर प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावको को ही साथ जानेे दिया। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को अंतिम दिन तक कुल 321 दोंनो पार्टी व नीर्दलीय तौर पर 435 नामांकन जमा हुए। मंगलवार को कुल 247 लोगो ने 325 नामांकन दाखिल किये। एसडीओ प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को वार्ड से चुनाव लडना चाह रहे प्रत्याशियो द्वारा नामांकन करने का अंतिम दिन नामांकन करने वालो व समर्थको की भीड रहने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गये। पुलिस प्रशासन ने चाक चौबन्ध कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट हो अपना फर्ज निभाते हुए देखे गए। एसडीओ प्रसाद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो ने सुबह करीब साढे दस बजे 44 वार्ड के प्रत्याशियो की सुची दी गई। वार्ड नं 27 के भाजपा प्रत्याशी नाम करीब सवा दो बजे सौपा गया। इसी तरह कांग्रेस ने भी समयावधि से पुर्व अपने 45 वार्ड के प्रत्याशियो की सुची जमा कराई।