अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने शुक्रवार को कचहरी रोड पर सफाई अभियान में भाग लिया। श्रीमती भदेल प्रात: करीब 9 बजे झलकारी बाई स्मारक निरीक्षण के पश्चात कचहरी रोड पर एक निजी बैंक द्वारा आयोजित सफाई कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों के जज्बे की प्रशंसा की।