अजमेर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 संबंधी कार्यों को जिले में सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु चुनाव कार्याें को प्रकोष्ठों में विभक्त कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उक्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत आम चुनाव की घोषणा के तुरन्त बाद अपने से संबंधित प्रकोष्ठों का कार्य प्रारम्भ करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 संबंधी कार्याें को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु 18 प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिसके तहत निर्वाचन संबंधी समस्त कार्याें का सुपरविजन, विभिन्न प्रकोष्ठों में समन्वय, जिले परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समस्त कार्य, चुनाव संबंधी बैठकों का आयोजन व कार्यवाही विवरण जारी करने, निर्वाचन से संबंधित सामग्री क्रय करने व प्रकोष्ठों का उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कानून एवं व्यवस्था, एरिया मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के क्षेत्र का निर्धारण, नियुक्ति व प्रशिक्षण, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों के निर्धारण, निजी व सरकारी वाहनों का अधिग्रहण, मतदान दलों, जोनल मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारियों को वाहन आवंटन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री हरफूल सिंह यादव को, मतदान एवं मतदान दलों के गठन संबंधी पूर्ण कार्य, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री लालाराम गूगरवाल को, आदर्श आचार संहिता की पालना, प्राप्त शिकायतों के निराकरण, चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना व आदर्श आचार संहिता संबंधी बैठकों हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री बंशीलाल मीणा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. मलिक के अनुसार चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ संबंधी समस्त कार्य हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर निगम श्री सी.आर. मीणा को, मतदान दलों को सामग्री वितरण, वाहनो को पी.ओ.एल. सप्लाई, मतदान पश्चात् मतदान दलों से सामग्री एकत्र करने, भोजन अल्पाहार व्यवस्था हेतु जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी को, मतदान दलों की रवानगी तथा मतदान पश्चात् मतदान दलों से काउन्टर नम्बर 1 व 2 पर सामग्री एकत्र करने की व्यवस्था, मतदान पश्चात् सील्ड मतपेटियां प्राप्त कर निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखवाने व मतगणना व्यवस्था संबंधी सम्पूर्ण कार्य हेतु विशेषाधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण श्री कृष्ण अवतार त्रिवेदी को, मतदान एवं मतगणना दलों को प्रशिक्षण हेतु उप सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग श्री भगवत सिंह राठौड़ को, रूट चार्ट, ग्रूपिंग, चैक पोस्ट निर्धारण, वर्किंग कॉपी ई.आर.ओ. से चैक कर प्राप्त करने व संबंधित प्रभारी अधिकारी को भेजने हेतु उपखण्ड अधिकारी अजमेर श्री संजय माथुर को, मतदान दल एवं मतगणना से जुड़े अधिकारियों को पास एवं वाहन प्रवेश पत्र जारी करने हेतु प्रोटोकॉल अधिकारी श्री राष्ट्रदीप यादव को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था, मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल, मतदान हेतु रवानगी स्थल, मतपेटी संग्रहण स्थल एवं मतगणना स्थल पर सफाई, पानी, शौचालय की व्यवस्था हेतु आयुक्त नगर निगम श्रीमती सीमा शर्मा को, वीडियोग्राफी से संबंधित कार्य, रिटर्निंग ऑफिसर को वीडियोग्राफर उपलब्ध कराने हेतु उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका जोधावत को, मतपत्रों के मुद्रण व वितरण, मतदान एवं मतगणना उपरान्त सील्ड रिकार्ड के बक्सों को डबल लॉक में सुरक्षित रखने, मतदान दलों को अग्रिम राशि का भुगतान, लेखा संबंधी कार्य हेतु कोषाधिकारी श्री सूरज प्रकाश मोंगा को, निविदा संबंधी समस्त कार्य, चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय प्राप्त करने व जांच करने, चुनाव शाखा से संबंधित समस्त लेखा कार्य हेतु वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती आनन्द आशुतोष को, लाईट, माईक, टेन्ट व फर्नीचर व्यवस्था, प्रशिक्षण हेतु मतदान दलों को बैठाने की व्यवस्था हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री जगदीश चन्द्र हेडा को, निक नेट से चुनाव संबंधी कार्याें को राज्य निर्वाचन आयोग में भिजवाने, कर्मचारियों के डेटाबेस को तैयार करने हेतु एन.आई.सी. प्रभारी श्री अंकुर गोयल को, निर्वाचन संबंधी समस्त प्रकार की सांख्यिकी सूचना तैयार करने व निर्वाचन आयोग को भिजवाने हेतु उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग श्रीमती पुष्पा सिंह को एवं पंचायत चुनाव 2015 संबंधी प्रचार-प्रसार, चुनाव निर्देशिका, पुस्तिका का मुद्रण, मीडिया सेन्टर संबंधी कार्य हेतु उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।