गैस सिलेंण्डर की सब्सिडी राशि बैंक खातों में जमा होगी

rasoi gaisअजमेर। जिले में एक जनवरी 2015 से घरेलू एल.पी.जी. सिलेंण्डरों पर मोडिफाईड डी.बी.टी.एल. योजना के तहत उपभोक्ता के गैस सिलेण्डर की सब्सिडी राशि उनके बैंक खातों में जमा होगी एवं उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर बाजार कीमत पर उपलब्ध होगा।
जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी के अनुसार योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं को जनवरी 2015 से बाजार दर पर सिलेण्डर उपलब्ध होंगे। योजना में 3 माह का ग्रेस पिरियड रखा गया है जिसके तहत एक जनवरी से 31 मार्च 2015 के मध्य उपभोक्ता के योजना में शामिल होने पर उसे बकाया सब्सिडी दी जाएगी। ग्रेस पिरियड के बाद योजना से जुडऩे पर पूर्व की सब्सिडी नहीं मिलेगी तथा उस समय की सब्सिडी राशि ही दी जाएगी। अत: समस्त गैस उपभोक्ता शीध्रताशीध अपने बैंक खाते को गैस खाते से सीडिंग करा योजना का लाभ उठाएं।
श्री सिंधी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं मे पूर्व में बैंक एवं एजेन्सी पर अपना खाता दर्ज करवा लिया है उनके उसी खाते मेें सब्सिडी राशि दी जाएगी। जिन उपभोक्ता का आधार रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुका है वे अपना आधार एवं बैंक खाता नम्बर को अपने उपभोक्ता गैस नम्बर से गैस एजेन्सी तथा बैंक में दर्ज करा सकेंगे, जिसके आवेदन फार्म गैस एजेन्सी पर उपलब्ध है। वहीं जिन उपभोक्ता आधार रजिस्ट्रेशन नहीं है वे अपने बैंक खाते को उपभोक्ता गैस नम्बर से गैस एजेन्सी एवं बैंक में दर्ज करा सकेंगे, जिसके आवेदन फार्म भी संबंधित गैस ऐजन्सी पर उपलब्ध है।

error: Content is protected !!