सांचोर कांग्रेस की राजनीति में फिर से हीरा उदय

congress logo-जगदीश सैन पनावड़ा- जालोर / सांचोर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित हीरालाल विश्नोई की याद फिर कांग्रेस को ऐसी आई की रातों रात उन्हें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया जिसके कारण सांचोर कांग्रेस में भूचाल सा आ गया । सांचोर राजनीती में बिलकुल भूले बिसरे चेहरे को रातों रात कांग्रेस उपाध्यक्ष बनाना सांचोर के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को यह हजम नहीं हुआ लेकिन मज़बूरी के नाते उनमें सनाटा छाया हुआ है । प्रदेश कांग्रेस का यह फेसला स्थानीय कांग्रेसी कुछ वरिष्ठ नेताओं के गले नहीं उतर रहा है लेकिन प्रदेश और रास्ट्रीय स्तर के बड़े कांग्रेसी नेताओं में हीरालाल का कद काफी ऊँचा होने के कारण स्थानीय नेताओं की आवाज ऊपर के कानों तक नहीं पहुँच पाई । इस तरह फिर सांचोर और प्रदेश की कांग्रेस की राजनीती में हिरायुग का उदय  प्रारंभ हुआ ।जैसे ही हीरालाल को प्रदेश कांग्रेस का फिर से उपाध्यक्ष बनाया सांचोर क्षेत्र में हीरालाल के हितेसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मानों जान सी आ गयी । हीरालाल के सांचोर क्रषि फार्म पर पहुँचने की जैसे ही कांग्रेसी लोगों को खबर चली लोग गुलाल मालाओ  के साथ फार्म हॉउस पहुँच कर माला पहना कर गुलाल लगाकर बधाई देने लगे।
बधाई देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष रमेश मेहता,पुनमाराम विश्नोई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,भीखाराम सारण पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष,भंवरलाल विश्नोई जिला केमिस्ट संघ अध्यक्ष,जयकिसन सारण पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ,निम्बदान चारण, कांतिलाल माहेश्वरी पूर्व पार्षद,गंगाराम पुनिया,आसुलाल लुहार, वरिन्गाराम गोदारा पूर्व सरपंच,इकबाल भाई नागोरी,जोगाराम कोळी पूर्व सरपंच सुन्थडी, जालाराम पूर्व सरपंच धमाना,पोपटलाल डेडवा ,पुनमाराम पूर्व डेलिगेट,वरिन्गाराम खिलेरी पूर्व सरपंच डावल, नानजिरम माली,भंवर लाल मेगवाल बद्सम,नवल माहेश्वरी, जोराराम पुरोहित बालेरा,केसर सिंह सर्वाना, प्रकाश सियाग,भागीरथ बांगडवा खारा, वियाराम देवासी हरजीराम कोली वांक जगमलाराम सारण ,आसुराम पुनिया,जम्ताराम कुम्हार धर्नावास समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद रहे ।

error: Content is protected !!