बोराज, हाथीखेड़ा, अजयसर की पेयजल योजना के लिए 8 करोड़

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य एवं अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार ने बोराज, हाथीखेड़ा व अजयसर ग्राम की पेयजल योजना के लिए 8 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है।
श्री देवनानी ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी से उनके द्वारा किए गए अनुरोध पर उन्होंने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के इन तीनों गांवों में पाईप लाईन डालने के लिए 8 करोड़ 4 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। पाईप लाईन से जुडऩे के पश्चात् इन तीनों गांव के नागरिकों को घरों में पीने के पानी के कनेक्शन मिल जाएंगे।

error: Content is protected !!