राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का आयोजन
अजमेर / राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा जनवरी माह में अजमेर में बीस दिवसीय ‘बाल नाट्य प्रशिक्षण शिविर‘ का आयोजन किया जाएगा। अकादमी द्वारा मनोनीत शिविर निर्देशक उमेश कुमार चौरसिया ने बताया कि राज्य के तीन स्थानों पर ऐसे शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिनमें अजमेर को भी यह अवसर मिला है। अजमेर में शिविर के लिए वैशाली नगर स्थित दी टर्निंग र्पाइंट पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है। शिविर का उद्देश्य बच्चों में नाट्यविधा के प्रति रूचि जाग्रत करना और नाटक के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। शिविर में नाट्यविधा की विविध शैलियों और तकनीकों का अभ्यास कराते हुए अभिनय व प्रदर्शन से संबंधित सभी आवश्यक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा और अन्त में एक नाटक का मंचन भी होगा।
उमेश कुमार चौरसिया
शिविर निर्देशक
संपर्क-9829482601