मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

Vasundhara Rajeअजमेर। संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश ने शुक्रवार को आगामी 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान जनता की सहूलियत तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त डॉ. भटनागर एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री कलश शुक्रवार दोपहर पटेल मैदान में प्रस्तावित भामाशाह योजना के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र चौधरी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हरफूल सिंह यादव से सभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
दोनों अधिकारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव एवं पूर्व उप महापौर श्री सोमरत्न आर्य से भी व्यवस्थाओं पर चर्चा की । दोनो जनप्रतिनिधियों ने सभा में बैठक एवं मंच की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।
इसके पश्चात् सभी अधिकारी कोटडा स्थित मूक बघिर आवासीय विद्यालय पहुंचे। यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौड ने भवन का निरीक्षण कराया। अधिकारियों ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कायड़ रोड़ स्थित नवनिर्मित राजकीय विधि महाविद्यालय के भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री हरफूल सिंह यादव, नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!