विश्व हिंदू परिषद अजयमेरू महानगर द्वारा विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतरगर्त चल रहे कार्यक्र्मो की श्रंखला में दिनांक 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक एक संगीतमय राम कथा का आयोजन स्थानीय आजाद पार्क मे किया जा रहा है।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महानगर मंत्री श्री शशि प्रकाश इन्दोरिया ने बताया की आज प्रात 10 बजे सीताराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे सेंकड़ो महिलाएँ सर पर कलश लेकर चल रही थी । साथ मे कथा वाचक राष्ट्रीय संत परम पूज्ज दिव्य मुरारी बापू बग्घी मे विराजमान थे। यात्रा आजाद पार्क पंहुची एवं पूजा अर्चना के पश्चात संत श्री के श्रीमुख से कथा प्रारम्भ हुई।
कथा मे संत श्री ने सर्वप्रथम भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया । तत्पश्चात रामचरित मानस के रचीयता गोस्वामी तुलसीदास के जेवन चरित्र का सुंदर वर्णन किया। संत श्री द्वारा गुरु महिमा एवं गुरु शिष्य परंपरा का वर्णन करते हुए प्राचीन गुरुकुल पद्दति के महत्व पर प्रकाश डाला ।
बापू द्वारा संत चरित्र का वर्णन भी किया गया जिसमे उन्होने संत एवं दुष्ट के मध्य भेद प्रकट करते हुए कहा की संत स्वयं कष्ट सहन करके भी दूसरों का भला करता है जबकि दुष्ट सदैव दूसरों को कष्ट ही पहुँचाता है ।
आज शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम रामायण एवं संत श्री की पूजा आज के जजमान श्री करण सिंह जी जोधा के द्वारा की गई ।मंगल कलश यात्रा मे विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री आनंदजी अरोड़ा उपाध्यक्ष श्री सरदारमल जैन श्री अशोक मेघवाल बजरंग दल के संयोजक श्री लेखराज सिंह दुर्गावाहिनी की श्रीमती अल्का गौड़ अभिलाषा मोहन खंडेलवाल शक्ति जैन भारती श्रीवास्तव सर्वेश्वर अग्रवाल रामगोपाल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह कथा लगातार 10 दिनों तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न अध्यायों के माध्यम से चलेंगी जिसमे प्रतिदिन रामायण के अलग अलग सोपानों पर संगीतमय कथा का वाचन होगा। इसी के अंतर्गत 21 तारीख को दोपहर 1.15 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। जिसमे देश भर के अनैक संत महात्मा उपस्थित रहेंगे।
प्रचार प्रमुख
शरद गोयल 9414002132