
अरांई। बारोडा सरपंच ने शुक्रवार को अपने पद पर वापस पद भार ग्रहण कर लिया है। विकास अधिकारी अमित कुमार माथुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद उच्च अधिकारियो से मार्ग दर्शन मांगा गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बोराडा सरपंच राम सिंह चौधरी को पद भार ग्रहण करवा दिया गया है। शुक्रवार को ग्राम सेवक लक्ष्मण सोनी को सरपंच को पदभार ग्रहण करने के आदेश दे दिये गये थे। रामसिंह के सरपंच पद पर बहाल होने पर ग्रामीणो ने हर्ष व्यक्त किया है। सरपंच रामसिंह चौधरी ने बताया शुक्रवार को ग्राम पंचायत बोराडा में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोराडा के ग्रामीणों ने सरपंच रामसिंह चौधरी को बधाई दी।