केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री जाट अजमेर आएंगे

 सांवरलाल जाट
सांवरलाल जाट

अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री श्री सांवर लाल जाट कल 14 दिसम्बर को अजमेर आएंगे।
श्री जाट प्रात: 10 बजे भिनाय स्थित करांटी गांव में आयोजित गौपुष्टि महायज्ञ का ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात् श्री जाट प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत मसूदा में विभिन्न उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। श्री जाट प्रात: 11.40 बजे ग्राम शेरगढ़ में किसान सेवा केन्द्र व भूअभिलेख भवन का लोकार्पण, 12.10 बजे नव क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुण्ड का लाम्बा का उद्घाटन, 12.30 बजे फतेहगढ़ में विद्यालय के नवनिर्मित हॉल तथा दोपहर 2 बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र नागेलाव का लोकार्पण, 2.30 बजे ग्राम पंचायत गोला में किसान सेवा केन्द्र एवं सहकारी समिति भवन का लोकार्पण करेंगे।

error: Content is protected !!