शिलान्यास और उद्घाटन पर पहला हक जनता का – सांसद राठौड़

सांसद ने छात्रा गंगा से उद्घाटन करा दिया बेटी बचाओ का सन्देश
पसून्द पंचायत में हुआ अनूठा लोकार्पण
hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की शिलान्यास और उद्घाटन पर पहला हक जनता का हे। विकास के नाम पर जनता का पैसा जनता को ही समर्पित किया जाता हे जनप्रतिनिधि तो सिर्फ माध्यम हे। जनहित के कार्यों में लोकार्पण के बजाय समर्पण का भाव  होना चाहिए। राठौड़ ने कहा की पसून्द स्नानाघर का उद्घाटन माध्यमिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा गंगा जोशी से करवाने के पीछे स्पष्ट सोच हे बेटी और महिला का सम्मान बढ़ाना और समाज को बेटी बचाओ का सन्देश देना। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमो से बालिकाओं में आत्म विश्वास पैदा होता हे। बालिकाओं के प्रति समाज और माता पिता का दृष्टिकोण भी बदलना चाहिए, की बेटी कभी बोज़ नही होती। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड़ ने कहा की गरीब को गणेश मानने की सोच सही हे लेकिन इस सोच की सार्थकता तभी हे जब हम इसके अनुरूप अपने दैनिक व्यवहार में परिवर्तन करें। राठौड़ ने कहा की लोकार्पण शिलापट्ट पर नाम महत्वपूर्ण नही हे महत्वपूर्ण हे लोक सेवा की भावना इसलिए जनप्रतिनिधि को ‘में’ और ‘अहंकार’ से दूर रहना चाहिए।

उप प्रधान सुरेश जोशी ने कहा की पुरे राजस्थान में यह पहला अवसर होगा की इस तरह का कार्यक्रम हुआ जँहा सांसद जैसे जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में एक सामान्य व्यक्ति और एक स्कुल में पढ़ने वाली बालिका ने उद्घाटन किया। ये सब सांसद राठौड़ की अच्छी सोच और समाज के प्रति समर्पण के भाव के कारण ही संभव हो पाया हे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने दोपहर तीन बजे पसून्द में कार्यक्रम के दौरान मेजबान की भूमिका निभाते हुए सभी उद्घाटनकर्ता अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत किया। वहीँ राठौड़ की उपस्थिति में तेलियों की चाट भील बस्ती में सार्वजनिक विश्रांति गृह का भेरूलाल और नन्दलाल भील और कोरनावाडा में मोक्षधाम की बाउंड्री वाल का उद्घाटन टेकचन्द, कालुलाल और गोपाल गायरी ने किया। सांसद राठौड़ ने मोक्षधाम में पौधारोपण भी किया। पसून्द में सी सी सड़क का उद्घाटन  विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नन्द लाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामन्त्री श्रीकृष्ण पालीवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सांखला, नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, राजेन्द्र अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष देवीलाल प्रजापत, पर्था भील, हजारीलाल भील, टेकचंद गाडरी, कालू लाल गाडरी, उदयराम सुथार, मिट्ठा लाल जोशी, रोशन जोशी, वार्ड पञ्च देवकिशन, उदयलाल श्रीमाली, प्रतापसिंह राठौड़, प.स.सदस्य जवाहर जाट आदि कार्यकर्त्ता और समाज के गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा जोशी और संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।

error: Content is protected !!