
अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर द्वारा परश्रद्धेय स्वामी हृदयाराम महाराज तथा श्रद्धेय सिद्ध भाउ की प्रेरणा से एवं जीव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित यूरोलोजी षिविर के प्रथम दिन दिनांक 18 दिसम्बर को 289 मरीजों की जांच की गई तथा 138 मरीजों को भर्ती किया गया जिनके ऑपरेषन दिनांक 20 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक किये जायेगें।इसके पूर्व दिनांक 18 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे षिविर को विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि षिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा किया गया। षिविर समारोह की अध्यक्षता मेडीकल कॉलेज अजमेर के प्रधानाचार्य डॉ. अषोक चौधरी द्वारा की गई। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.सी. वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, डॉ. रमेष खत्री तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्मण हरचन्दानी विषिष्ट अतिथि मौजूद थे।
सादे समारोह को संबोधित करते हुए षिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के द्वारा जीव सेवा समिति के सहयोग से आयोजित षिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भूरि-भूरि प्रषंसा की।
रोगियों की जांच डॉ. रोहित अजमेरा तथा डॉ. सुनील गोखरू ने की। सभी रोगियों की समस्त जांचे निःषुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन जीव सेवा समिति के सचिव श्री जगदीष वच्छानी ने किया तथा श्री कंवल प्रकाष किषनानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।