नगर निगम ने किया शहर को साफ सुन्दर व स्मार्ट बनाने का निवेदन

2Q==अजमेर। मुख्यमंत्री के सपनो को साकार करने के लिये नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीणा के आदेशो के तहत इंस्पेक्टर रामचन्द भावनानी ने शहर वासियों और व्यापारियों को सन्देश के रूप में पेम्पलेट बाँटकर निवेदन किया है पॉलिथीन थैलियों का प्रयोग बंद कर कपड़े व जुट की थैली का प्रयोग करें ऐसा नहीं करने पर चालान कर न्यायालय में पेश किया जायेगा। जिससे आपको जुर्मान भरना पड़ सकता है व सजा भी हो सकती है।घर व दुकान के बाहर कचरा पात्र रखें। कचरा सड़क पर न फैलाये । निर्माण सामग्री अपनी सम्पति सिमा में रखे।फुटपाथ पर नहीं रखें ऐसा नहीं करने पर निर्माण सामग्री जप्त की जा सकती है। सार्वजनिक नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करे अतिक्रमण करने पर सामान जप्त कर कानुनी कार्यवाही की जा सकती है।शौचालयो के सेफ्टी टैंक अपने घर व होटल की सिमा में ही बनवायें सार्वजनिक नाली में पाईप न डाले सब्जी ,फल -फ्रूट विक्रेताओं को भी सड़ी गली सब्जी व फ्रूट न बेचे नही रोड पर फैलायें गंदगी नहीं करने को कहा है। पानी के कनेक्शन नालियों से हटाकर सुव्यवस्थित तरीके से लगवाएं ऐसा न करने पर पानी के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जायेगी।चाय व जूस का व्यापारियों को भी प्लास्टिक के डिस्पोजल कप व गिलास का प्रयोग नहीं करने को कहा है। शहर को साफ सुन्दर स्मार्ट बनाने में सहयोग करने का निवेदन किया है।
Vijay Kumar Hansrajani

error: Content is protected !!