राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न के लिए पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् पण्डित मदन मोहन मालवीय के नाम की घोषणा करके सही मायने में राष्ट्र की जनता का सम्मान किया हे। क्योंकि ये सम्मान जनता की भवना के अनुरूप दिया जाता हे। राठौड़ ने कहा की अटल जी के 90 वें जन्म दिन पर भारत रत्न की कल्पना अपने आप में अद्भुत हे अब दुगुने उत्साह से अटल जी का जन्म दिन मनाया जाएगा। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की आज 25 दिसंबर को प्रातः नो बजे मुखर्जी चौराहा कांकरोली से जल चक्की तक सफाई अभियान चलाया जाएगा दोपहर बारह बजे से दो बजे तक कांकरोली बस स्टेण्ड पर खुला मंच का आयोजन किया जाएगा जिसमे जनता से सुशासन पर सुझाव लिए जाएंगे। सायं तीन से पांच बजे आयोजना समिति के अध्यक्ष गिरिजाशंकर पालीवाल द्वारा सुशासन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमे सभी स्वयम सेवी संगठन और शहर के गणमान्य भाग लेंगे।