भाजपा के लिए निगम ने खरीदी झाड़ू

bjp logoप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अजमेर शहर जिला भाजपा की ओर से 25 दिसम्बर को सफाई का कार्य किया जाएगा। शहर अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में शहर के 55 वार्डों में भाजपा के कार्यकर्ता झाड़ू लगाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए नगर निगम ने साढ़े पांच सौ नई झाड़ू खरीदी है। हर वार्ड में 10 झाड़ू दी जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छता मिशन वाला कपड़े का पट्टा भी भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम की तरफ से वितरित किया जाएगा। सफाई अभियान के अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट, प्रदेश के मंत्री वासुदेव देवनानी, श्रीमती अनिता भदेल आदि बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे। चूंकि सत्तारूढ़ पार्टी का अभियान है, इसलिए झाड़ू भी सरकारी होगी।
-(एस.पी.मित्तल)(spmittal.blogspot.in)

error: Content is protected !!