जिला परिषद के लिए 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरे

panchayat chunavअजमेर। पंचायतीराज चुनाव 2015 के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज 6 जनवरी को जिला परिषद के 14 वार्डाें में 28 अभ्यर्थियों ने 33 नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के अनुसार आज वार्ड संख्या एक में आई.एन.सी. के जसवंत सिंह तथा भाजपा की ओर से मोहन सिंह व माणक उर्फ मदन ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह वार्ड संख्या 2 में भाजपा से दिनेश व निर्दलीय के रूप में कमलेश ने, वार्ड संख्या में 3 भाजपा से त्रिलोक चन्द व रामस्वरूप, आई.एन.सी. से हनुमान वैष्णव, राजन ने भाजपा व निर्दलीय के रूप तथा गजेन्द्र कुमार सेन ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किए। वार्ड संख्या 4 में आई.एन.सी. से शिवा रावत, वार्ड संख्या 5 में आई.एन.सी. से सुनीता, भाजपा से सुनीता कंवर, वार्ड संख्या 6 में आई.एन.सी. से शोभा, भाजपा से संतोष, वार्ड संख्या 7 में भाजपा से ललीता प्रजापति, आई.एन.सी. से संगीता, वार्ड संख्या 8 में आई.एन.सी. से लूम्ब सिंह व भाजपा से दाऊ सिंह, वार्ड संख्या 9 में भाजपा से माया, आई.एन.सी. से मंजू देवी, वार्ड संख्या 14 में भाजपा से टीकम चंद, वार्ड संख्या 15 में भाजपा से कैलाश गुर्जर, वार्ड संख्या 16 में भाजपा से गंगा चौधरी, वार्ड संख्या 17 में आई.एन.सी. से जीवराज ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 32 में आई.एन.सी. से भावना मेघवंशी, मीनाक्षी व मीनाक्षी यादव तथा भाजपा से वंदना नोगिया ने नामांकन दाखिल किया। आज 14 वार्डाें के लिए 28 प्रत्याशियों ने कुल 33 नामांकन भरे।

जवाजा पंचायत समिति
अजमेर। पंचायतीराज चुनाव 2015 के प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन आज जवाजा पंचायत समिति के 19 वार्डों में कुल 56 प्रत्याशियों ने 59 नामांकन पत्र दाखिल किए।

error: Content is protected !!