पंचायती राज चुनाव : 14 वार्डाें में 30 अभ्यर्थी मैदान में

panchayat chunavअजमेर। आगामी 16 जनवरी को होने वाले पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में जिला परिषद के 14 वार्डाें में 30 अभ्यर्थी मैदान में है। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात् विधिमान्यत: नामनिर्दिष्ट अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार जिला परिषद के वार्ड संख्या एक में आई.एन.सी. के जसवंत सिंह एवं भाजपा के माणक उर्फ मदन के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह वार्ड संख्या 2 में आई.एन.सी. के किशनलाल, भाजपा के दिनेश एवं निर्दलीय कमलेश, वार्ड संख्या 3 में आई.एन.सी. हनुमान वैष्णव, भाजपा के राजन एवं निर्दलीय गजेन्द्र कुमार सेन, वार्ड संख्या 4 में आई.एन.सी. की शिवा रावत, भाजपा के चन्द्रकान्ता, वार्ड संख्या 5 में आई.एन.सी. की सुनीता एवं भाजपा की सुनीता कंवर, वार्ड संख्या 6 में आई.एन.सी. के शोभा एवं भाजपा की संतोष, वार्ड संख्या 7 में आई.एन.सी. की संगीता एवं भाजपा की ललिता प्रजापति, वार्ड संख्या 8 में भाजपा के दाउ सिंह व आई.एन.सी. के लूम्ब सिंह, वार्ड संख्या 9 में भाजपा की माया व आई.एन.सी. की मंजू देवी के बीच मुकाबला होगा।
इसी तरह वार्ड संख्या 14 में भाजपा के टीकम चन्द व आई.एन.सी. के सांवर लाल, वार्ड संख्या 15 में भाजपा के कैलाश गुर्जर व आई.एन.सी. के गिरधारी, वार्ड संख्या 16 में भाजपा की रेखा व आई.एन.सी. की लक्ष्मी, वार्ड संख्या 17 में भाजपा के शिवराज व आई.एन.सी. के जीवराज के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह वार्ड संख्या 32 में भाजपा की वंदना नोगिया व आई.एन.सी. की भावना मेघवंशी मैदान में है।

error: Content is protected !!